AMUL Full Form: अमूल का फुल फॉर्म क्या होता है?

AMUL Full Form: अमूल का फुल फॉर्म क्या होता है?

AMUL Full Form: दोस्तों, आप सभी अमूल कंपनी के बारे में तो अवश्य जानते होंगे और हो सकता है कि आप अमूल का दूध भी पीते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि AMUL Full Form क्या है, यह किस देश की कंपनी है और इसके मालिक कौन हैं? अगर आपका जवाब नहीं है और आप अमूल कंपनी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते, तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें। तो चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं।

अमूल का फुल फॉर्म | AMUL Full Form

AMUL का फुल फॉर्म “Anand Milk Union Limited” है। यह एक सहकारी डेयरी कंपनी है जो भारत के हर कोने में दूध की आपूर्ति करती है। जब आप दुकान से पैकेट वाला दूध खरीदते हैं, तो वह अमूल कंपनी द्वारा ही सप्लाई किया जाता है। बाजार में कई कंपनियां हैं जो दूध की आपूर्ति करती हैं, लेकिन उनमें से अमूल सबसे प्रसिद्ध और विश्वसनीय कंपनी है। शुरुआत में इस कंपनी का नाम “AMULYA” था, जो कि संस्कृत भाषा का एक शब्द है। बाद में “AMULYA” से “YA” को हटा दिया गया और कंपनी का नाम “AMUL” हो गया।

AMUL किस देश की कंपनी है? | AMUL is a company of which country?

AMUL की स्थापना किस देश में हुई थी, यह जानना महत्वपूर्ण है। अमूल भारत की एक प्रमुख दुग्ध उत्पादक कंपनी है। इसका पूरा नाम आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (Anand Milk Union Limited) है और इसकी स्थापना 1946 में हुई थी। AMUL कंपनी ने गुजरात राज्य से अपने सफर की शुरुआत की और धीरे-धीरे पूरे भारत में अपने उत्पादों का विस्तार किया। शुरुआत में, अमूल ने सिर्फ 270 लीटर दूध से अपना काम शुरू किया था। आज, AMUL कंपनी का मुख्यालय गुजरात के खैरा जिले के एक छोटे से शहर आनंद में स्थित है। जब कंपनी की स्थापना हुई थी, तब भारत में श्वेत क्रांति की शुरुआत हुई थी।

पहले समय में दूध को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में बहुत समय लगता था, जिसके कारण दूध खराब हो जाता था और शहरों में इसकी आपूर्ति में समस्याएं होती थीं। इस समस्या को समझते हुए अमूल की स्थापना की गई। अमूल ने दूध के प्रबंधन प्रणाली को बेहतर बनाया और अब यह कंपनी पूरे भारत में दूध और उसके उत्पादों की सप्लाई करती है। वर्तमान समय में अमूल का कुल राजस्व 610 अरब भारतीय रुपये है।

AMUL कंपनी का मालिक कौन है? | Who is the owner of AMUL company?

AMUL कंपनी के संस्थापक डॉ. वर्गीस कुरियन और त्रिभुवनदास पटेल माने जाते हैं। लोग इन्हें ‘Milk Man of India’ के नाम से भी जानते हैं। डॉ. वर्गीस कुरियन का जन्म 26 नवंबर 1921 को केरल के कालीकट में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (नेशनल मिल्क डे) मनाया जाता है, क्योंकि उन्होंने भारत में दुग्ध क्रांति (व्हाइट रेवोल्यूशन) की शुरुआत की थी। डॉ. कुरियन ईसाई धर्म के अनुयायी थे। वर्तमान में AMUL कंपनी के CEO आर.एस. सोढ़ी हैं।

अमूल कंपनी के उत्पाद | Amul company products

ऊपर हमने AMUL Full Form जाना, अब हम Amul कंपनी के उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। अमूल कंपनी दूध से जुड़े विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाती है। हमने अमूल कंपनी के सभी प्रसिद्ध उत्पादों को नीचे क्रमबद्ध रूप में सूचीबद्ध किया है। कृपया इन्हें ध्यान से पढ़ें।

  • अमूल दूध
  • दही
  • घी
  • ताज़ा क्रीम
  • आइस क्रीम
  • गुलाब जामुन
  • दूध पाउडर
  • अमूल पशु आहार
  • अमूल रेसिपीज़
  • अमूल प्रो
  • अमूल पफल्स
  • अमूल खट्टी क्रीम
  • पनीर
  • रोटी सॉफ्टनर
  • पंचामृत
  • मिठाई मेट
  • चॉकलेट्स
  • चीज़
  • हैप्पी ट्रीट्स
  • मिठाई की श्रृंखला
  • पेय पदार्थों की श्रृंखला
  • ब्रेड स्प्रेड्स
  • बेकरी उत्पाद आदि।

FAQs: 

Q1. Amul कंपनी की स्थापना कब हुई थी?

Ans: Amul कंपनी की स्थापना 14 दिसम्बर 1946 को हुई थी।

Q2. Amul दूध कितने देशों में बिकता है?

Ans: Amul दूध भारत के साथ-साथ नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देशों में भी बिकता है।

Q3. सबसे बेस्ट कौन से कंपनी का दूध है?

Ans: वैसे तो सभी कंपनियों का दूध अच्छा है, मगर मेरे अनुसार सबसे अच्छा दूध गाय का होता है, जो आपको ताजा-ताजा ग्वाला द्वारा प्राप्त होता है।

Q4. सबसे ज्यादा दूध किस राज्य में पैदा होता है?

Ans: भारत में सबसे ज्यादा दूध उत्तर प्रदेश में पैदा होता है। भारत के कुल दूध उत्पाद में इसका लगभग 18 से 20% योगदान है।

Q5. गाय या भैंस किसका दूध सबसे अच्छा है?

Ans: गाय और भैंस, दोनों का ही दूध अच्छा होता है, दोनों के अलग-अलग फायदे हैं।

निष्कर्ष | Conclusion

दोस्तों, इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद। हम आशा करते हैं कि आपको हमारा लेख “AMUL Full Form” पसंद आया होगा और आपने AMUL के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त की होगी। अगर आपको इस लेख में कोई भी समस्या आती है, तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में संदेश छोड़ें। हम आपकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *